Jabalpur News : नाबालिग को झांसा दे भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, रिश्ते में लगता है जीजा

Jabalpur News : नाबालिग को झांसा दे भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, रिश्ते में लगता है जीजा

Jabalpur News : जबलपुर के मदन महल थाना में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्ते में लड़की का जीजा लगता है जिसका नाम राहुल चौधरी बताया जा रहा है।

शादी में शामिल होने आया था जबलपुर

जानकारी के मुताबिक राहुल करीब 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा से शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात लड़की से हुई। करीब 3 दिन जबलपुर में रुकने के बाद राहुल ने लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही और कई सपने दिखाए।

प्रेमजाल में फ़सा ले गया मथुरा 

इसके बाद लड़की उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई और दोनों उत्तर प्रदेश भाग गए। इधर लड़की के घर से गायब हो जाने के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई। घर वाले उसकी तलाश करने लगे, इस बीच उन्हें जानकारी लगी कि उसे मथुरा से आए राहुल चौधरी ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है और अपने साथ भगा कर मथुरा ले गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

आरोपी की पतासाजी करते हुए जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस मथुरा पहुंचती है जहां पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया जाता है। सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि मथुरा निवासी राहुल चौधरी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। कुछ साल पहले उसकी जबलपुर में शादी हुई थी। हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल होने राहुल जबलपुर आया था जहां पर कि उसकी मुलाकात इस नाबालिग लड़की से हुई थी। फिलहाल पुलिस ने राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews