मंत्री गोपाल भार्गव बोले 1984 के दंगे एक बुरा सपना, कमल नाथ की भूमिका को लेकर कही बड़ी बात

मंत्री गोपाल भार्गव बोले 1984 के दंगे एक बुरा सपना, कमल नाथ की भूमिका को लेकर कही बड़ी बात

Jabalpur News :  जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने जबलपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने 1984 के सिख दंगों को लेकर भी कमल नाथ और कांग्रेस के अन्य नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाये ।

किसानों की कर्ज माफ़ी के सवाल पर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कमल नाथ सरकार ने केवल नाम के लिए ही किसान कर्ज माफी की थी। कोऑपरेटिव सोसायटी से किसानों को जबरन कर्ज माफी के सर्टिफिकेट दिला दिए। लेकिन कोऑपरेटिव सोसाइटी के खातों में सरकार ने पैसा ही नहीं डाला था।

उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार ने केवल कर्ज माफी के लिए 6000 करोड़ रुपए ही रखे थे लाखों किसानों का कर्जा इस राशि से चुका पाना नामुमकिन था। यही वजह है कि कोऑपरेटिव सोसाइटी और किसान डिफाल्टर बन गए।

मंत्री गोपाल भार्गव ने 1984 के दंगों को लेकर बड़ा बयान दिया है। भार्गव ने कहा कि इस घटना को 40 साल बीत चुके हैं और अब इस घटना पर बात करना याने वक्त के साथ ना चलना है गोपाल भार्गव ने कहा कि 84 के दंगों पर सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का समय-समय पर फैसला आ चुका है। लेकिन कमल नाथ का नाम आना इसलिए स्वाभाविक है क्योंकि उस दौरान कमल नाथ गांधी परिवार के बेहद करीबी सदस्य थे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews