
जबलपुर, संदीप कुमार। शहर के कृष्णा हाइट्स और आसपास के लोग आज दोपहर उस समय सकते में आ गए जब बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से एक नाबालिग ने कूदने का प्रयास किया। उसे सातवीं मंजिल से कूदते देख लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह फ्लेट में घुसकर उसे समझाकर बचाया गया।
जानकारी के मुताबिक ये नाबलिग फ्लैट मालिक के यहाँ काम करता है। बताया यह भी जा रहा है कि फ्लैट किसी डॉक्टर का है जिसकी चाबी इस किशोर के पास भी रहती है।आज दोपहर को अचानक वो किशोर फ्लैट की चाबी लेकर पहुँचता है और फ्लैट खोलकर वहाँ से कूदने का प्रयास करता है। आनन फानन में लोग उसके करीब तक पहुँचे और उसे किसी तरह बचा लिया। इधर सूचना के बाद मौके पर ग्वारीघाट थाना पुलिस भी पहुँची जहाँ नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूरे घटनाक्रम की जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाबालिक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जाँच में जुट गई है।
https://youtu.be/w50ZcUz6xA4
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

