MP:आर्मी बेस वर्कशॉप में फटा गैस सिलेंडर, 1 जवान शहीद, 3 कर्मचारी घायल

MP:आर्मी बेस वर्कशॉप में फटा गैस सिलेंडर, 1 जवान शहीद, 3 कर्मचारी घायल

जबलपुर//संदीप कुमार।

506 आर्मी बेस वर्कशॉप में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक सैनिक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। घटना के बाद आर्मी के अधिकारियों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। चर्चा ये भी है कि जब लॉक डाउन था तो आखिर क्यों फैक्ट्री में सैनिकों से काम करवाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर आर्मी के सैनिक पुरानी गनो को रिपेयरिंग कर रहे थे उसी दौरान बाजू में रख नाइट्रोजन सिलेंडर में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। हालांकि ब्लास्ट किस कंडीशन में हुआ इसकी अभी तक जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस की जांच में यह भी आ रहा है कि जब लॉक डाउन था तो आखिर क्यों फैक्ट्री में सैनिकों से काम करवाया जा रहा था। इधर घटना के बाद रांझी सीएसपी सहित पुलिस बल भी वर्कशॉप पहुंच गई। साथ ही सेना के अधिकारी भी इस घटना के बाद मौके पर थे। फिलहाल अब इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की बात की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews