MP News : जबलपुर के शास्त्री ब्रिज स्थित एक बड़े शोरूम में लगी अचानक आग

MP News : जबलपुर के शास्त्री ब्रिज स्थित एक बड़े शोरूम में लगी अचानक आग

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के शास्त्री ब्रिज (shastri bridge) स्थित एक बड़े शोरूम में अचानक आग (Fire) लग गई कुछ ही देर में आग इस तरह से भड़की की आसपास हड़कंप मच गया, आनन-फानन में स्थानीय लोग और शोरूम संचालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े…जबलपुर में गैंगस्टर विजय यादव की गैंग का कोहराम- 4 युवकों पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि आग संभवत शार्ट सर्किट के चलते लगी है, आग लगते ही कर्मचारियों सहित आसपास संचालित दुकान मालिकों में हड़कंप मच गया, तेज हवाओं के चलते आग लगातार फैल रही थी यही वजह थी कि तेजी से फैलती आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड अमले का सहारा लेना पड़ा, अच्छी बात यह थी कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, बताया जा रहा है कि आग शोरूम के निचले तल पर लगी थी जो कि धीरे-धीरे ऊपर की तरफ फैल रही थी, आज रविवार का दिन होने के चलते शुरू में खासा भीड़ नहीं थी।

[dgv_vimeo_video id=”702545637″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews