MP News : वर्ग 1 शिक्षक भर्ती पर रोक, नियुक्ति पत्र के लिए करना होगा इंतजार, एमपी हाई कोर्ट ने दिया ये फैसला

एमपी हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में आज मंगलवार 16 जुलाई को सुनवाई हुई, एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की डबल बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सिंगल बेंच के आदेश को परिवर्तित नहीं किया जा सकता और उनके इस आदेश बाद वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 पर फिर से रोक लग गई।
MP News : वर्ग 1 शिक्षक भर्ती पर रोक, नियुक्ति पत्र के लिए करना होगा इंतजार, एमपी हाई कोर्ट ने दिया ये फैसला

High Court

MP Teacher Recruitment 2023: मध्य प्रदेश वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में चयनित हुए उन उम्मीदवारों के लिए ये खबर झटका देने वाली है, अपने नियुक्ति पत्र का इन्तजार करे ऐसे चयनित प्रतिभागियों को अभी और इंतजार करना होगा क्योंकि एमपी हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आज सिंगल बेंच के फैसले को बरक़रार रखते हुए भर्ती पर रोक लगा दी है गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 8 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

शिक्षक भर्ती पर फिर लग गई रोक

एमपी हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में आज मंगलवार 16 जुलाई को सुनवाई हुई, एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की डबल बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सिंगल बेंच के आदेश को परिवर्तित नहीं किया जा सकता और उनके इस आदेश बाद वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 पर फिर से रोक लग गई।

सिंगल बेंच ने ये दिया था फैसला

आपको बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती यानि वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2018 में नियोजन प्रक्रिया को नई बताकर EWS कैंडिडेट को नियुक्ति नहीं मिली थी जिसे इसे हाईकोर्ट में चैलेंज किया गया था। 23 फरवरी 2024 को जस्टिस विवेक अग्रवाल और उसके बाद जस्टिस विशाल धगत की सिंगल बेंच ने आदेश दिया कि वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2018 के 848 EWS उम्मीदवारों को जब तक ज्वाइनिंग नहीं दी जाती तब तक नई भर्ती पर रोक रहेगी। इसके लिए विभाग को 45 दिन का वक्त दिया गया था।

विभाग ने स्टे लेकर शुरु कर दी थी भर्ती

सिंगल बेंच का आदेश आने के बाद उसके विरुद्ध 3 अप्रैल को शिक्षा विभाग ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की और 45 दिन में EWS कैंडिडेट को नियुक्ति देने वाले फैसले पर स्टे ले लिया। स्टे लेने के साथ ही भर्ती पर लगी रोक हट गई, जिसके बाद विभाग ने वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी।

प्रक्रिया जारी है, स्कूलों के लिए च्वाइस फिलिंग तक हो गई है

स्टे के बाद शिक्षा विभाग ने वर्ग1 शिक्षक भर्ती 2023 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी। प्रक्रिया जारी है और उसके तहत अभी तक चयनित शिक्षकों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन हो चुके हैं, स्कूलों के लिए च्वाइस फिलिंग तक हो गई है। सिर्फ ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था। लेकिन एक्टिंग चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को परिवर्तित नहीं करने का आदेश दिया। जिसके साथ ही दोबारा भर्ती लटक गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews