MP News : प्रदेश के इस कांग्रेस विधायक पर संकट के बादल, निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती, नोटिस जारी

jabalpur hc

jabalpur hc

MP News : कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर संकट के बादल छाने वाले हैं उनकी विधायकी को भी खतरा हो सकता है, उनके निर्वाचन को शून्य घोषित करने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है, मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

BJP से चुनाव लड़ने वाले ध्रुव नारायण सिंह ने लगाई याचिका 

राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के निर्वाचन को भाजपा प्रत्याशी रहे ध्रुव नारायण सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान आरिफ मसूद ने नामांकन में जो हलफनामा दिया था उसमें कई तरह की खामियां हैं।कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने लोन से जुड़ी हुई काफी जानकारी छिपाई, और निर्वाचन आयोग को इसमें गुमराह भी किया है।

याचिका में लोन की बात छिपाने के आरोप, निर्वाचन शून्य करने की मांग 

मामले पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने प्रारंभिक सुनवाई के बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को होगी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अजय मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और उनकी पत्नी रूबीना ने करीब 65 लाख रुपए से अधिक का लोन लिया है। जिसकी जानकारी विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन के समय नहीं दी गई थी। याचिका में हाईकोर्ट से मांग की गई है कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की विधायकी समाप्त की जाए उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया जाये।

[dgv_vimeo_video id=”932873814″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews