‘तीन तलाक बिल वापस लो’, मुस्लिम महिलाओं ने निकाला मौन जुलूस

Muslim-women-held-silent-procession-against-tripal-talaq-bill-

जबलपुर| केंद्र सरकार ने भले ही तीन तलाक कानून का बिल पास कर दिया हो पर मुस्लिम महिलाएं अभी भी तीन तलाक बिल के विरोध में हैं। जबलपुर में आज सैकड़ों महिलाएं अपने अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर उतरी और केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल मौन जुलूस निकाला। तीन तलाक बिल के विरोध में मुस्लिम महिलाओ ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि तीन तलाक के कानून को रद्द किया जाए। 

मुस्लिम महिलाओं का जलूस मंडी मदार टेकरी से होते हुए रद्दी चौकी, गोहलपुर पहुंचकर दमोह नाका में समाप्त हुआ। तीन तलाक कानून का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि यह बिल पारित करके केंद्र सरकार ने शरीयत पर दखल दिया है । तीन तलाक बिल का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि हिंदुस्तान एक सेकुलर देश है इस देश में हर व्यक्ति को अपने मजहब के कायदे कानून का अमल करने का अधिकार है जिसमें किसी की भी दखलंदाजी नहीं होना चाहिए पर केंद्र सरकार हम मुस्लिम महिलाओं पर जबरन का तीन तलाक कानून थोप रही हैं। जो कि हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। 

उन्होंने यह भी कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं की केंद्र सरकार आजादी छीन रहा है जो हम बिल्कुल भी नहीं होने देंगे। प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर तीन तलाक बिल में बदलाव नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में पूरे देश की मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतरकर इस बिल का विरोध करेंगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews