आज से नर्मदा गौ कुम्भ का आगाज, देशभर के साधु-संत करेंगे शिरकत

आज से नर्मदा गौ कुम्भ का आगाज, देशभर के साधु-संत करेंगे शिरकत

जबलपुर। संदीप कुमार
संस्कारधानी के जबलपुर स्थित मां नर्मदा के ग्वारीघाट में आज से गौ कुंभ का आगाज हो रहा है।यह गौ कुंभ 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा।बताया जा रहा है कि इस कुंभ में प्रतिदिन संत समागम के साथ ही नागा साधु भी शाही स्नान करेंगे।जबलपुर के लिए यह पहला अवसर है जब शहर में इतने बड़े स्तर पर गौ कुंभ का आयोजन किया जा रहा हो।

नरसिंह मंदिर से दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाली पेशवाई में पहली बार ऐसा नजारा होगा जो अभी तक किसी कुंभ में नहीं देखा गया।अन्य कुंभ में सभी संतो की अलग अलग पेशवाई निकलती है लेकिन नर्मदा गौ कुंभ की पेशवाई में नागा साधु,अखाड़ों और संतो के साथ एक साथ दिखेंगे।कुंभ में करीब 500 से ज्यादा नागा साधु और लगभग 3000 संत शामिल होंगे।पेशवाई में सबसे आगे गजराज चलेंगे। साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ नागा साधुओं का जत्था और महामंडलेश्वर सहित संतों की टोली शामिल होगी। आयोजन में देश के कई हिस्सों से संतों ने आने की स्वीकृति पहले ही दे दी है।

पेशवाई का समापन कुंभ में जाकर होगा। आज से शुरू हो रहा है गौ कुंभ को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने 67 एकड़ में तैयारी की है। जिसमें की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए पंडाल और पानी की बेहतर व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में लगातार 9 दिन तक बिजली सप्लाई चालू रहेगी। ऐतिहासिक तौर पर कुंभ में 125 केवी के सात ट्रांसफर लगाए गए हैं।इसके अलावा नर्मदा गौ कुम्भ में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो की अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगी।आज से शुरू होने वाले गौ कुंभ को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

कुछ इस तरह से रहेगा पेशवाई… पेशवाई जुलूस का मार्ग नरसिंह मंदिर छोटी लाइन फाटक से शुरू होकर बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, बादशाह हलवाई मंदिर,खंदारी नाला, रेत नाका,ग्वारीघाट होते हुए जिलहरी मोड़ तक जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews