लॉकडाउन: फेक न्यूज़ चलाना वेब पोर्टल को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

लॉकडाउन: फेक न्यूज़ चलाना वेब पोर्टल को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक और फेंक न्यूज़ दिखाना एक वेब पोर्टल चैनल को भारी पड़ गया है। जबलपुर पुलिस ने चैनल के रिपोर्टर जयसिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों शहर को लॉक डाउन किया गया है। लगातार पुलिस गश्त करते हुए लोगो को घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रही है। इसी बीच एक वेब पोर्टल चैनल ने फेंक और भ्रामक भरा वीडियो अपने चैनल में जारी कर भ्रामक जानकारी फैलाई।

देखते ही पुलिस के गोली मार देने की गलत जानकारी दिखाई थी वेब न्यूज़ चैनल ने

एसपी अमित सिंह ने इस गलत जानकारी को फैलाने एवं फेक विडियो प्रचारित करने पर हुई ए.एन.बी वेब न्यूज़ चैनल के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है। वेब चैनल के सवांददाता जयसिंह चौहान जबलपुर के विरूद्व झूठी अफवाह फैलाने एवं थाना गोहलपुर, हनुमानताल एवं कोतवाली क्षेत्र में बाहर निकलने पर गोली मारने के भ्रामक एवं फेक विडियो प्रचारित किए जाने पर थाना गोहलपुर में अपराध क्रमांक 209/20 धारा 188, 505 भादवि, थाना हनुमानताल में अपराध क्रमांक 213/20 धारा 188, 505 भादवि एवं थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 116/20 धारा 188, 505 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एसपी अमित सिंह ने की लोगो से अपील
भ्रामक वीडियो के फैलाए जाने को लेकर एसपी अमित सिंह ने जबलपुर की जनता से अपील की है कि किसी भी वीडियो को जब तक कि उसकी असलियत ना पता चल जाए तब तक ना ही उसे फेसबुक में शेयर करें और ना ही व्हाट्सएप पर ऐसा किए जाने पर साइबर सेल की टीम लगातार नजर रखे हुए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भी भेजने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews