बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 8 बच्चों का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

4 फरवरी की रात करीब 2 बजे आठ नाबालिग आरोपी फरार बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए, फरारी के दौरान शोभापुर के पास से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।
Jabalpur News

Jabalpur News : मंगलवार की तड़के सुबह गोकलपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 8 नाबालिग आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। रांझी पुलिस बाल अपचारियों की तलाश कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी की रात करीब 2 बजे आठ नाबालिग आरोपी फरार बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए, फरारी के दौरान शोभापुर के पास से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। आरोपियों ने सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक को उठाया उसे स्टार्ट करने की कोशिश भी की पर जब वह स्टार्ट नहीं हुई तो उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

गार्ड के साथ मारपीट कर फरार हुए बाल अपचारी 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि फरार नाबालिग आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज और अन्य कुछ जानकारियां मिली है। उन्होंने बताया कि ये आरोपी गार्ड के साथ मारपीट कर फरार हुए हैं इनपर मारपीट, चाकूबाजी जैसे अपराध दर्ज हैं।

जल्दी ही हिरासत में होंगे फरार नाबालिग  

उधर अंदेशा यह भी है कि कुछ नाबालिग आरोपी फरार होने के बाद अपने घर माता-पिता से मिलने पहुंचे थे, जिसकी पूछताछ परिवारवालों से की जा रही है। एएसपी का कहना है कि जल्द ही सभी नाबालिग आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1053784607″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews