
जबलपुर। एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच सिविल लाइंस थाने में जमकर झड़प हुई । लात घूंसों से लेकर गाली गलौज और बेल्ट से भी एक दूसरे को पीटा गया। गौर करने वाली बात यह है कि यह पूरा वाक्य पुलिसकर्मियों के सामने होता रहा लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वे छात्र संगठनों के इस लड़ाई को रोक सके। दरअसल पूरा मामला साइंस कॉलेज में चल रही B.Ed काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है जहाँ देर शाम एनएसयूआई कार्यकर्ता किसी छात्र के एडमिशन को लेकर काउंसिलिंग प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे थे जहां प्रोफेसर और एनएसयूआई छात्र नेता के बीच झड़प हो गई । मामले ने तूल पकड़ा और दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने आ पहुंचे इसी बीच प्रोफेसर की ओर से छात्र संगठन के नेता भी थाने आ गए कुछ देर में दोनों ही संगठन के नेताओं के बीच बातचीत शुरू हुई और बात लड़ाई झगड़े तक आ पहुंची घटना की सूचना पाकर खुद मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह भी पहुंचे और थाने के अंदर लाठीचार्ज कर दिया।

