NSUI जिला अध्यक्ष ने ब्लैकमेलर की सरेराह की पिटाई, संगठन के नाम पर कर रहा था अवैध वसूली

nsui

जबलपुर, संदीप कुमार। कांग्रेस छात्र संगठन NSUI के जबलपुर जिला अध्यक्ष (jabalpur district president) विजय रजक ने ब्लैकमेलर (blackmailer) की सरेराह पिटाई कर दी। ब्लैकमेलर आरोपी अंशुल सिंह कुछ दिन पहले तक संगठन का ही सदस्य था लेकिन कुछ अवैध गतिविधियों (illegal activities) के चलते संगठन ने उसे निष्काषित कर दिया था। उसके बाद भी आरोपी अंशुल NSUI के नाम पर दादागिरी दिखाता रहा। मामले की जानकारी लगने पर NSUI के जिला अध्यक्ष ने आरोपी की पिटाई कर दी और उसे सिविल लाइन थाने के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें… Video : चित्रांगदा सिंह ने पूछा- ‘ये तो बताओ कि तुम मेरे कौन हो’

आरोप है कि आरोपी अंशुल सिंह कॉलेज और विश्वविद्यालयों के प्रॉफेसरों को NSUI के नाम पर आंदोलन करने की धमकी देता था और इसी की बदौलत वो उनसे अवैध वसूली भी करता था। बताया जाता है कि बीते 2021 में अंशुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में ज्ञापन भी सौंपा था। इन्हीं सब कारणों से उसे NSUI से निष्काषित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उसकी दादागिरी चलती रही। और NSUI के दम पर वो अवैध काम करता रहा।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज सिंह का बयान- 30 सितम्बर तक पूरा होगा ये काम, हर हफ्ते करेंगे बैठक

इन सब के बीच NSUI के जिला अध्यक्ष विजय रजक ने आरोपी अंशुल की पिटाई कर दी साथ ही उसे सिविल लाइंस पुलिस थाने के हवाले भी कर दिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews