अपनी ही सरकार को घेरने में जुटी एनएसयूआई, अवैध शराब के खिलाफ थाने का घेराव

-NSUI

जबलपुर| मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है बावजूद इसके कांग्रेस की कॉलेज विंग अब अपनी ही सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। अवैध शराब बिक्री को लेकर NSUI के जिलाध्यक्ष विजय रजक ने हनुमानताल थाने का घेराव किया और थाना प्रभारी से मांग की है कि इलाके में चल रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए।

 NSUI के जिलाध्यक्ष विजय रजक का कहना है कि वो भी हनुमानताल थाना अंतर्गत रहता है और उसकी आँखों के सामने ही अवैध शराब के धंधे फल फूल रहे है।पर कार्यवाही के नाम पर पुलिस पूरी तरह से सुस्त दिख रही है। NSUI के जिलाध्यक्ष ने हनुमानताल थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इनको पता है कि कहा कहा पर अवैध शराब बिक रही है पर कार्यवाही कुछ नही होती है।शहर के सिर्फ हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अवैध शराब दूकाने संचालित की जा रही है और पुलिस को कोई खबर ही नही।इधर NSUI  की शिकायत पर हनुमानताल थाना प्रभारी का कहना है कि हमने अवैध शराब की बिक्री पर बहुत स्तर पर कंट्रोल किया है और हमारी कार्यवाही लगातार जारी भी रहेगी

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews