जबलपुर में पटवारी परीक्षा को लेकर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, गधों के साथ निकाली पैदल रैली

जबलपुर में पटवारी परीक्षा को लेकर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, गधों के साथ निकाली पैदल रैली

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। परीक्षा पास करने वाले ऐसे युवा थे जिन्हें प्रदेश की राजधानी तक का नाम नहीं पता था। जिसे लेकर आज जबलपुर में NSUI ने अनोखा प्रदर्शन किया। दरअसल, कार्यकर्ता गधों को लेकर तहसील पहुंचे और घेराव किया। बता दें कि घोड़ा अस्पताल से जबलपुर तहसील तक NSUI के कार्यकर्ताओं ने गधों के साथ पैदल रैली निकाली। हालांकि, प्रदर्शन कर रहें छात्रों को पुलिस ने तहसील के अंदर जाने से रोक लिया।

NSUI जिला अध्यक्ष ने कही ये बात

मामले को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन रजक का कहना है कि सरकार में बैठे बड़े- बड़े लोगों ने लाखों रुपए लेकर गधों को पास करवा दिया। आने वाले समय में यही गधे राजस्व का काम करेंगे। सचिन रजक का कहना है कि आज दर्जन भर गधों को जबलपुर तहसील लाया गया है और हम उनको शपथ ग्रहण करवाने लें जा रहें थे लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बलपूर्वक हमें रोका। NSUI के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार पटवारी भर्ती को निरस्त कर फिर से परीक्षा नहीं करवा लेती तब तक प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”847943551″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews