एकबार फिर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज, इस बार होटल संचालक को बनाया अपना शिकार, जानें पूरा मामला

bhopal

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में एकबार फिर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यहां चार और तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। इस बार तिलवाराघाट थाने में, तिलवारा स्थित होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें पुलिस ने अभी तक 15 फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं इनमें 9 जेल में सजा काट रहे हैं।

ये भी देखें- Transfer : कलेक्टर के बाद श्योपुर एसपी और सीएमओ पर भी गिरी गाज, दोनों हटाए गए

जानकारी के मुताबिक तिलवारा थाना स्थित रॉयल ऑर्बिट होटल के मैनेजर मेघनाथ गौतम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले चार लोग उनकी होटल पहुँचे और खुद को टीवी पत्रकार बताते हुए धमकी दी औकृर कहा कि ये होटल में अनैतिक काम होते हैं जिसकी खबर उनके पास है। उन्होंने होटल संचालक से पाँच लाख रुपये की मांग की और ऐसा न करने पर होटल को बदनाम कर इसे बंद कराने की धमकी दी। मामले में रॉयल ऑर्बिट होटल के मैनेजर की शिकायत पर तिलवाराघाट थाना पुलिस ने फर्जी पत्रकार कपिल दुबे, तुलसीराम अवस्थी, अमन चौबे और संदीप तिवारी के खिलाफ अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

ये भी देखें- Bigg Boss फैंस के लिये करण का न्यू Video, बिग बॉस हाउस में एंट्री कर इस अंदाज में दिखाई घर की झलकियां

आपको बता दें, जबलपुर में अब तक कुल 15 फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इससे पहले थाना मदनमहल, ग्वारीघाट, संजीवनीनगर और विजयनगर में भी 11 फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है जिसमें अब तक 9 की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल अन्य की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews