
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Jabalpur News : जबलपुर के थाना माढ़ोताल धनश्री कॉलोनी कटंगी वायपास के पास एक युवक अवैध हथियार रखकर घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस में आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल जप्त की है।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी माढ़ोताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि धनश्री कॉलोनी कटंगी वायपास के पास माढ़ोताल में एक लड़का काले रंग का पेण्ट एवं काले रंग की जैकेट पहने खडा हुआ है, जो अपने पास पिस्तौल रखकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई जहां एक युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पपकड़े आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम सावेन्द्र उर्फ सब्बू सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खैरी चौकी इंद्राना थाना मझौली वर्तमान पता विजन बिजनेश होटल नौदरा ब्रिज के पास थाना ओमती बताया जो तलाशी लेने पर पहनी हुई पेंट के वायें तरफ सामने की ओर जेब में एक देशी पिस्टल रखे मिला जिसे जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902713661″]
