
Jabalpur News : मां जग का सर्वश्रेष्ठतम रूप है। दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। संतान होने के बाद मां दुनिया की सारी मोहमाया छोड़कर अपने हिस्से की खुशी और प्यार अपने बच्चे पर लुटा देती है लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन कर सभी की रूह कांप उठेगी। दरअसल, मेडिकल कॉलेज से 200 मीटर की दूरी पर देर रात कचरे के ढेर में नवजात मृत हालत में मिली है। जिसकी उम्र करीब डेढ़ माह बताई जा रही है।
पुलिस को दी सूचना
आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने गढ़ा थाना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस अब बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी गई है। दरअसल, पिशनहारी की माड़िया के पास रहने वाले बंसी जब रात को किसी काम से बाहर आए तो देखा कि कचरे के ढ़ेर में मृत हालत में बच्चा पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना उसने गढ़ा थाना पुलिस को दी।
परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, पिशनहारी की माड़िया के पास कचरे के ढ़ेर में एक बच्ची मिली है। जिसका इलाज मेडिकल कालेज में हुआ है। बच्ची के हाथ पीठ में पट्टी बंधी है। वह डायपर भी पहनी हुई है। संभवतः किसी ने बच्ची की मौत के बाद थेले में भरकर इसे कचरे के ढ़ेर में रखकर चला गया है। फिलहाल, पुलिस बच्ची के परिवार वालों की तलाश कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

