धान उपार्जन केंद्र का खरीदी प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, तुलाई के बदले किसान से ले रहा था घूस, लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

किसान ने शिकायत में बताया कि धान की तुलाई के बाद भुगतान के लिए चालान देने के एवज में खरीदी प्रभारी और उसका साथी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। 
lokayukta action

lokayukta police action

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी पर कड़े एक्शन के निर्देश हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश के बाद से लोकायुक्त पुलिस डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर घूसखोरों पर नकेल कस रही है उन्हें रंगेहाथ दबोच रही है, ऐसी ही एक कार्रवाई आज जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सिवनी में की।

जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के ग्राम भौमाटोला ,थाना कान्हीवाडा क्षेत्र में रहने वाले किसान दुर्गेश चंद्रवंशी ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रभारी पर धान तुलाई के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

धान तुलाई का चालान बनाने मांगी रिश्वत 

किसान ने शिकायत में बताया कि धान की तुलाई के बाद भुगतान के लिए चालान देने के एवज में हसीब अंसारी सेल्समैन (खरीदी प्रभारी ) सेवा सहकारी समिति उड़ेपानी और उसका साथी मुकेश ठाकुर कम्प्यूटर आपरेटर (दैनिक वेतन भोगी) उड़ेपानी जिला सिवनी रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा 

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने इसकी जाँच की और शिकायत सही पाए जाने के बाद ट्रैप दल गठित किया , टीम ने आज समनापुर खरीदी केंद्र जिला सिवनी पर आरोपी हसीब अंसारी सेल्समैन (खरीदी प्रभारी ) सेवा सहकारी समिति उड़ेपानी और उसका साथी मुकेश ठाकुर कम्प्यूटर आपरेटर (दैनिक वेतन भोगी) उड़ेपानी जिला सिवनी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रेंज हाथ दबोच लिया ।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews