बर्ड फ्लू के अलर्ट के बीच जबलपुर में मृत मिला कबूतर

बर्ड फ्लू के अलर्ट के बीच जबलपुर में मृत मिला कबूतर

जबलपुर, संदीप कुमार| प्रदेश भर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) को लेकर सतर्कता, सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी हो चुकें है। यह बीमारी फैले न इसके लिए सरकार गंभीर है। इसी के बीच डुमना रोड स्थित शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में चौकीदार को एक कबूतर मृत टीन शेड में मिला है जबकि एक कबूतर की हालत खराब है। कबूतर मिलने से साइंस कॉलेज सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रबंधन ने कबूतर मृत पाए जाने के बाद इसकी सूचना वेटनरी प्रबंधन को दी इसके बाद वेटनरी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मृत कबूतर को सैंपलिंग के लिए अपने कब्जे में लिया।

चौकीदार भी हैरान हो गया
साइंस कॉलेज के चौकीदार मन्नूलाल कुशवाहा ने बताया कि आॅडिटोरियम में बदबू आ रही थी, सभी जगह खोजबीन की परंतु कहीं से पता नहीं चला कि सड़ांध मारती बदबू कहां से आ रही है। आॅडिटोरियम के ऊपर जाकर टीन शेड किया गया तो वहां दो कबूतर मिले जिसमें एक कबूतर मृत था जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी।

बर्ड फ्लू की चर्चाएं जोरों पर
साइंस कॉलेज में कबूतर के मृत मिलने के बाद शहर भर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। चर्चा है कि शहर में बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी है जिसकी शुरूआत साइंस कॉलेज से हो गई है।

बर्ड फ्लू का जबलपुर में नहीं कोई मामला
कोरोना महामारी के खतरे के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में बर्ड फ्लू बीमारी ने दस्तक दे दी है जिससे जबलपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन संस्कारधानी में इसे लेकर अनेक भ्रांतियां फैलाई जा रहीं है। जिसके चलते विटनरी, ज्वांइट डारेक्टर अयोध्या गौतम से बात कि तो उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर जबलपुर में कोई चिंता की बात नहीं है, क्योंकि अब तक यहां एक भी मामला सामने नहीं आया है। कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है, जो कि अनुचित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews