रेत विवाद को लेकर पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

रेत विवाद को लेकर पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जबलपुर, संदीप, कुमार। बेलखेडा थाना अंतर्गत 12 जुलाई की रात को ग्राम कूड़ाकलां में रेत निकासी को लेकर विवाद हो गया था, जिसपर आज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल, विवाद में भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह सहित करीब 20 लोग अपनी गाड़ी में बंदूकों से लेश होकर कूड़ा कला गांव पहुंचे और उन्होंने वहा फायरिंग शुरु कर दी। विवाद की सूचना पर बेलखेड़ा थाना पुलिस कूड़कला गांव पहुंची, जहां राजकुमार पुलिस को बताता है कूड़ाघाट से रेत निकालने का काम लंबे समय से चल रहा था। चूंकि वर्तमान में रेत निकासी की शासकीय नीलामी बंन्द हो चुकी है तो नर्मदा के विभिन्न घाटों में कई पार्टनर मिलकर रेत निकासी का काम राॅयल्टी एवं टोकन के माध्यम से करते है तथा विक्रय हेतु ले जाते हैं।

आगे उसने कहा कि 12 जुलाई की रात 8-10 गाड़ियां गांव पहुंची थी, प्रत्येक गाड़ियों मे लगभग 8-10 लोग बैठे हुये थे। सभी गाली गलौज करते हुये चिल्ला चिल्ला कर कहने लगे कि आज पूरे गांव को मार डालेंगें। साख ही हत्या कर देने की नियत से  गोलियां चलाना शुरू कर दी। पूर्व भाजपा विधायक अनुराग उर्फ गोलू अपने हाथ में बंदूक से उसकी हत्या करने की नियत से उस पर गोली चाला दी, जिससे  फायरिंग में आशीष राजपूत के बायें हाथ की कलाई में गोली लग जाती  है।

गांव मे फायरिंग करने के बाद अनुराग उर्फ गोलू सिंह व सुन्नु सेन निवासी बेलखेड़ा, सिल्लू सेठ जैन निवासी बेलखेड़ा पथरिया, चिन्टू महराज निवासी बेलखेड़ा, आलोक जैन निवासी शहपुरा, अमित उर्फ मोनू टेहनगुरिया निवासी शहपुरा, दिनेश पटैल निवासी नीमखेड़ा, अरविन्द निवासी शहपुरा मयंक सिंह निवासी पोड़ी, भूमिका गाड़ी वाले मयंक सिंह का साथी का साथी पप्पू, यशपाल, रंजीत पटैल, चिन्कू ठाकुर, अमित जैन, संतराम महराज, विपिन भुर्रक , चुन्नु भैया, पुष्पराज लोधी, अजय सिंह ,रूप सिंह उमरिया, पिन्कू ठाकुर पिपरिया और सतेन्द्र ठाकुर एवं उनके साथ अन्य लगभग 40-50 लोग थे जो अपने अपने साथ हथियार एवं लाठी डंडा लेकर आये थे, सभी 3 गाड़ी जिनके नम्बर एमपी 20 सीएच 6267, एवं एमपी 19 सीए 7462 , तथा एमपी 20 सीजे 6399 हैं, छोड़कर भाग गये हैं।

इस बलवा में शामिल 9 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी अनुराग सिंह उर्फ गोलू  एवं अन्य 4 आरोपियों को आज बेलखेड़ा के पास से क्राइम ब्रांच और बेलखेड़ा थाना पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हासिल की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews