2 साल की मासूम का रेप कर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौत

जबलपुर,संदीप कुमार। जिले के शहपुरा के बिल पठार गांव में 17 सितंबर को 2 वर्ष की बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिया था । जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस के लिए इस वारदात को ट्रेस करना एक चैलेंज बन गया था। लिहाजा पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और आखिरकार आज दोनों ही आरोपी शुभम मल्लाह और राजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है । एसपी के मुताबिक दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डॉग एवं स्थानीय ग्रामीणजनों की मदद ली गई।

शहपुरा पुलिस ने संदेह के आधार पर जब सोनू ठाकुर एवं शुभम मल्लाह को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन ग्राम बडादेव झासीघाट में दीपक मल्लाह की बडी लडकी के जन्मदिन पर ग्राम हरदुआ थाना पाटन से मेहमान लेकर आया था। रात्रि में अपने साथी शुभम मल्लाह के साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर शराब पी और फिर मेहमानो को वहीं छोडकर रात को विलपठार गाँव मे घूमते रहे। रात करीबन 02 बजे के आसपास उसने अपने साथी शुभम मल्लाह को घर के बाहर निगरानी के लिए छोडा एवं एक घर में घुसकर 02 वर्षीय बच्ची को सोते समय उठाकर कर नाचन तिराहे पर ले गये, नाचन तिराहे पर दोनो आरोपियो ने उसके साथ रेप किया और बाद में मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आज दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी का कहना है कि इस सनसनीखेज खुलासे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाया जाएगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews