कार पर ‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आया सच

police-caught-fake-MP's-representative-car-in-jabalpur

जबलपुर| टोल नाका और पुलिस से बचने के लिए एक युवक अपनी गाड़ी में सांसद प्रतिनिधि लिखकर जबलपुर में घूम रहा था। शास्त्री ब्रिज में चल रही वाहन चैकिंग के दौरान जब युवक की कार रोकी तो वो अपने आपको दमोह सांसद का प्रतिनिधि बताते हुए पुलिस पर धौस जमाने लगा। पुलिस ने वाहन चालक से सांसद महोदय का जब नाम पूछा तो वो बगले झांकने लगा। 

पुलिस ने युवक से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम घंसौर निवासी घ्यान सिंह बताया। पुलिस ने कार की जब और जानकारी निकाली तो वो कार जबलपुर निवासी माला बाई की पाई गई।पुलिस ने मौके पर ही कार चालक का वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालान काटा।अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अमृत मीना ने बताया कि आम तौर पर टोल नाके में पैसा बचाने और वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए इस तरह की नंबर प्लेट का उपयोग किया जाता है।ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही कार चालक के खिलाफ न सिर्फ कार्यवाही की बल्कि सांसद प्रतिनिधि लिखी नंबर प्लेट भी जप्त कर ली।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews