ये कैसी व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने पर पुलिस ने काटा 2.50 लाख रूपए का चालान

section 144

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में जिला प्रशासन तमाम कोशिश कर रही है पर जबलपुर की जनता है कि निर्देशों का पालन करने को तैयार ही नहीं है। जबलपुर संभाग कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी के निर्देश पर आज पुलिस प्रशासन ने एक दिवस के अंतराल ही सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले करीब 2522 व्यक्तियों से करीब 255000 समन शुल्क वसूला है। कहा जा सकता है कि कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में आर्थिक व्यवस्था सुधारने के प्रति राज्य सरकार जरा भी ध्यान नहीं दे रही है।

यही वजह है कि सोशल डिस्टेंस का बहाना लेते हुए जबलपुर पुलिस ने महज 1 दिन के दौरान ही जो 2522 व्यक्तियों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की है वह सभी छोटे तबके के लोग है जबकि बड़े लोग शासन के निर्देशों की अवहेलना करते रहे और पुलिस का इस और ध्यान ही नही। जबलपुर पुलिस प्रशासन ने रविवार लॉक डाउन के दौरान करीब 255000 वसूले हैं। गौरतलब है कि जबलपुर में लगातार कोरोना वायरस को देखते हुए बीते 3 सप्ताह से हर रविवार को टोटल लॉकडाउन किया जा रहा है।

हालांकि पुलिस की सहभागिता के चलते ऐसे लोगो पर कार्यवाही की गई जो कि निर्दशों का पालन करते रहे है पर पुलिस प्रशासन है कि मानने को तैयार नही।जबकि कुछ लोग ऐसे भी है जो कि अधिकारियों के सामने ही अपने संस्थान खुले रखे पर पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता है। पुलिस प्रशासन इस तरह की कार्यवाही कर खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews