Jabalpur News: पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

arrested

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 19 मार्च को पनागर थाना के गुरूनानक वार्ड के अंतर्गत रहने वाले आरोपी ने 40 साल की सगी चाची की सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

फिंगरप्रिंट्स के जरिए हुआ खुलासा

पुलिस ने मौके पर मिले आरोपी के फिंगरप्रिंट्स के आधार पर तलाश जारी कर दी थी। जिस पर आज गुरूवार को कामयाबी मिली। आरोपी हर्ष ने पुलिस की हिरासत में सारो आरोप कबूल लिए। हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने बताया कि करीब 6 साल पहले अलका केसरवानी के पति की मौत हो गई थी। महिला सिलाई का काम करती थी और घर पर अकेली ही रहा करती थी। वहीं पड़ोस में ही रहने वाला हर्ष केसरवानी अक्सर अलका के घर आया करता था, जिस पर कई मर्तबा मृतिका ने आपत्ति भी उठाई थी।

घटना के दिन दोनों में हुई थी हाथापाई

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हर्ष केसरवानी ने कई बार अलका को स्नान करते हुए देख लिया था, जिसको लेकर अलका ने हर्ष को डांट भी लगाई थी। इसके बाद भी हर्ष केसरवानी का अलका के घर पर आना-जाना लगा हुआ। वहीं घटना वाले दिन भी हर्ष केसरवानी जब अलका के घर गया तो मृतिका ने जमकर डांट लगाई और उसके माता-पिता के अलावा अन्य लोगों से छेड़खानी की शिकायत करने की बात कही था, जिसके बाद हर्ष केसरवानी और अलका का विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद हर्ष ने पास में ही रखी लाठी उठाया और अलका के सिर पर दे मारा। घटना में अलका केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”928390439″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews