बुजुर्ग महिला की जमीन पर एसआई का कब्जा, एसपी से लगाई गुहार

बुजुर्ग महिला की जमीन पर एसआई का कब्जा, एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर| खाकी का रौब दिखाकर आमजन को परेशान करना पुलिस के लिए अब आम हो गया है।देश भक्ति-जनसेवा का नारा लेकर चलने वाली मध्यप्रदेश पुलिस अब भू माफिया बन गई है।ताजा मामला जबलपुर के विजय नगर का है जहाँ मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी वर्दी के दम पर जमीन हड़प ली है।गढ़ा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने आज लिखित शिकायत में एसपी अमित सिंह को बताया कि 2008 में उसने एक प्लाट विजय नगर में खरीदा था।हाल ही में जब उन्हें रु की जरूरत पड़ी और अपने प्लाट को बेचने की कोशिश की तो पता चला कि उनके प्लाट में अजय द्धिवेदी ने कब्जा कर लिया है और अब वर्दी की धौंस दिखाते हुए डरा रहा है इतना ही नही पुलिस सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला से ये कह डाला कि आपको जहा और जिससे शिकायत करनी है कर सकते हो पर आपको प्लाट नही मिलेगा।इधर पीड़ित महिला की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया है लिहाजा अब ये पता किया जा रहा है कि आखिर सब इंस्पेक्टर अजय कहाँ और किस थाने में पदस्थ है।एसपी अमित सिंह ने कहा कि शिकायत को हमने सीएसपी को सौपा है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews