पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई सोनू हत्याकांड की गुत्थी, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई सोनू हत्याकांड की गुत्थी, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव

जबलपुर, संदीप कुमार| Jabalpur News रांझी थानातंर्गत मड़ई में हुई अंधी हत्या की गुथी (Murder Case) को पुलिस (Police) ने 24 घण्टे के भीतर सुलझा लिया है| हत्या किसी और ने नही बल्कि मृतक की पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था|

शनिवार की सुबह मिली थी नाले में सोनू की लाश….
दरअसल, शनिवार सुबह रांझी थाना पुलिस को सूचना मिली कि रिछाई के पास नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद मौके पर रांझी पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची,जहां उसकी शिनाख्त सोनू ठाकुर के रूप में हुई, मृतक के गर्दन व हाथ मे धारदार हथियार से चोट पाई गई,मृतक अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ रिछाई में रहता है और घमंडी चौक स्थित एक कपडे की दुकान में काम करता था।

मौके पर पुलिस को मिले खुन के धब्बे
पुलिस को जांच करते वक्त खून के धब्बे व अन्य साक्ष्य मिले जिसके बाद रांची पुलिस जब मृतक के घर पहुची और तलाशी ली तो वहाँ मौके पर खून से सना कंबल,चाकू पुलिस को मिला तो पुलिस ने तुरंत सोनू की पत्नी नीतू सिंह को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेमी के साथ करना चाहती थी विवाह…..
पुलिस पूछताछ में नीतू सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश निवासी राजू से फोन पर करीब एक वर्ष से बात कर रही है दोनो विवाह करना चाहते हैं पर दोनों के बीच सोनू ठाकुर आ रहा था लिहाजा उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने प्लान बनाया और उसकी फिर हत्या कर दी ।

सोनू ने देख लिया था नीतू को राजू से फोन पर बात करते
आरोपी महिला ने बताया की उसके पति ने एक दिन राजू से फ़ोन पर बात करते हुए देख लिया था जिस पर विवाद हुआ जिसके चलते वह पूरे परिवार के साथ अपने गाँव हटा दमोह जाने वाला था ,जिसको देखते हुए सारी जानकारी राजू को दी और उसे रात में घर बुलाया।

घर पर ही दोनो ने मिलकर कर दी सोनू ठाकुर की हत्या….
आरोपियो ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन जब नीतू का पति सोनू ठाकुर सो रहा था तभी दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके गले मे चाकू से कई वार किए साथ ही उस्की हाथ की नस काट दी जिससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गयी वही हत्या को छुपाने के लिए देर रात राजू और नीतू ने मृतक सोनू ठाकुर की लाश को कम्बल में लपेटकर पास में ही बने नाले में फेक दिया।

पुलिस ने नीतू और राजू को किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू,कंबल को जब्त करते हुए मृतक की पत्नी नीतू सिंह और उसके प्रेमी उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी राजू राजभर को गिरिफ्तार कर दोनो पर हत्या का मामला कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद अपनी अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews