नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर क्या बोले प्रहलाद पटेल, नाथ-सिंधिया पर ली चुटकी

Campaigning-on-the-social-media-for-prahlad-patel-as-a-next-CM-of-mp

संदीप कुमार/जबलपुर। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस से खुश नहीं है, प्रदेश का विकास रुका हुआ है, अभी आगे बहुत कुछ होने वाला है, देखते जाइए जो भी होगा सबको पता चल जाएगा।

ये बयान उन्होने जबलपुर में दिया, वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विक्रम छात्रावास पहुंचे थे। दरअसल प्रहलाद पटेल अपने कॉलेज के दिनों में वे इसी हॉस्टल में रह चुके हैं और हॉस्टल के स्थान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के कमरों का निरीक्षण किया और यूनिवर्सिटी के पुराने दिनों को याद किया और गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रहलाद पटेल ने वीडी शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में जो नियुक्ति हुई उसका परिणाम बहुत सकारात्मक होगा। इसी मौके पर उन्होने कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस सरकार से कोई खुश नहीं है। इसके अलावा प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी के वायरल हुए वीडियो पर कहा कि जामिया के लोगो को हमारे हॉस्टलों से सीखना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews