जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त, इंदौर के प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा को मिली जिम्मेदारी

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त, इंदौर के प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा को मिली जिम्मेदारी

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलधापति मंगू भाई पटेल ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल चुका है। बता दें कि कुलधापति ने 4 साल के लिए इंदौर के प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा को कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले राजेश कुमार वर्मा इंदौर के शासकीय अटल बिहारी वाजपेई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वाणिज्य के प्राध्यापक थे।

8 साल तक कुलपति रहे प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा

बता दें कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा का कार्यकालपूर्ण हो चुका है जोकि 8 साल तक यहां कुलपति रहे। फिलहाल, अभी जब तक नए कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक कपिल देव मिश्रा के पास ही सारी जिम्मेदारी रहेगी।

ये रहेगी पहली प्राथमिकता

वहीं, प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सर्वांगीण विकास पर फोकस रहेगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा के गुणवत्ता को और अच्छा करने के साथ ही छात्रों से संबंध बनाकर रखना यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि छात्र के हिस्से से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सुधारने और स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews