Jabalpur News: 6 महीने से छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था प्रोफेसर, फेल करने की देता था धमकी

JABALPUR

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) की संस्कारधानी जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय  (Rani Durgavati University of Jabalpur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर की एक प्रोफेसर ने पीएचडी कर रही छात्रा के साथ उसे फेल करने की धमकी देकर 6 महीने तक रेप किया।  पीड़ित छात्रा की शिकायत पर बेलबाग थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: त्यौहारों से पहले कोरोना ने बढ़ाई चिंता, यहां 31 अगस्त तक लॉकडाउन

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा डिंडोरी जिले की रहने वाली है और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पीएचडी (PHD) कर रही थी। वह विधि की छात्रा है और प्रोफेसर रवि मिश्रा के अंडर में बायो साइंस पर पीएचडी कर रही थी। छात्रा ने बेलबाग थाना पुलिस (Jabalpur) को बताया कि प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर रवि मिश्रा उसे अपने साथ 6 महीने पहले कमरे में ले गए और जबरन रेप किया। विरोध करने पर छात्रा को फेल करने की प्रोफेसर ने धमकी दी थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अचानक बदला मौसम, अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी जिस पर की प्रोफेसर रवि मिश्रा ने माफी मांग कर कहा था कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं होगी।  छात्रा (College Student) ने पुलिस को यह भी बताया कि जब भी वह प्रोफेसर का विरोध करती थी सब फेल करने की वह धमकी देता था। फिलहाल छात्रा की पुलिस शिकायत पर बेलबाग थाना पुलिस ने प्रोफेसर रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews