लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा – वह दिन भी दूर नहीं जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचेंगे

rakesh singh

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर इन दोनों जबलपुर में है। जबलपुर में आज मानस भवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव आ गया है तो निश्चित रूप से कांग्रेस को भगवान की याद तो आएगी ही। कांग्रेस और उनके नेता आए दिन भगवान महाकाल या फिर देश के अन्य मंदिरों में दिखाई देंगे। राकेश सिंह ने कहा कि वह दिन भी दूर नहीं जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचेंगे।

अब कांग्रेस को आ रही है भगवान की याद

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा जब हो रही थी, उस दौरान राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को निमंत्रण दिया गया था। लेकिन यह भी सही है कि उस दौरान चुनाव नहीं थे, लेकिन अब चुनाव आ गए है तो कांग्रेस को भगवान की याद आ रही है। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब समझ चुकी है कि उनका देश में कोई वजूद नहीं है यही वजह है कि वह अब देश के छोटे-छोटे दलों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी है और गठबंधन बनाने के लिए उनके साथ मांग रही है। इधर एन वक्त पर कांग्रेस की घाट पंचायत पर राहुल गांधी के शामिल न होने पर राकेश सिंह ने निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खाट पंचायत करके राहुल गांधी से खाट खड़ी करवा रहीं है, यह बात उनके समझ में आ गई थी यही वजह है कि अचानक राहुल गांधी के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”919971174″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews