Hindi News

जबलपुर : दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी के परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

Written by:Harpreet Kaur
Published:
जबलपुर : दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी के परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में गुरुवार की शाम एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की,आनन-फानन में युवती के परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है, युवती को लगातार बयान बदलने के लिए धमकी दी जा रही थी उसी के चलते परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था इसकी शिकायत उसने अधारताल थाने में की थी इसी को लेकर लगातार बयान बदलने और अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए पीड़ित युवती को परेशान किया जा रहा था, गुरुवार की शाम आरोपी के परिवार वाले पीड़ित युवती के घर पहुंचे और उसे बयान बदलने के लिए विवश किया जिसके चलते परेशान होकर उसने अपने घर पर ही जहर खा लिया।

नींद पूरी न होने से करना पड़ सकता है इन दिक्कतों का सामना, पढ़ें

पीड़ित युवती ने जिस आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी उसे अधारताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया था,हालांकि आरोपी के परिजन बाहर थे और लगातार युवती को अपना बयान बदलने को लेकर विवश कर रहे थे, गुरुवार की शाम को भी आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित युवती के घर पहुंचे और उसे अपना बयान बदलने के लिए विवश किया जिसके चलते युवती ने जहर खा लिया। बहरहाल पीड़ित युवती को जबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज लगातार जारी है इधर ओमती थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल अभी युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews