जबलपुर में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, केस दर्ज

MP में दो सगी बहनों से रेप

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में दूसरे जिले से शहर में आकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ एक शातिर युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप (Rape) की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवती की छत्रपति छोटी बहन के साथ भी उसने ऐसा ही किया और बाद में दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। इस बात का पता चलने पर दोनों बहनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…शिवपुरी और खनियाधाना में प्रशासन की कार्रवाई, खाद विक्रेताओं के विरुद्ध दर्ज हुई FIR

2017 में किया था रेप
पुलिस के अनुसार महिला थाना में 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बरेला थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहती है एवं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, साथ ही साथ एक होटल में भी काम करती है। होटल में काम के दौरान उसके मुलाकात वहीं पर वाहन चलाने वाले साड़ी वाला निवासी आकाश चक्रवर्ती से हुई थी। आकाश ने उससे दोस्ती की और वर्ष 2017 में 1 दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद प्रेम जाल में फंसा कर एक मंदिर ले जाकर उसकी मांग भर दी और आये दिन उसका दैहिक शोषण करने लगा।

2021 में छोटी बहन को बनाया शिकार
इसी बीच युवती की 17 वर्षीय छोटी बहन भी पढ़ाई के लिए आई और उसके साथ में रहने लगी, ज्योति की छोटी बहन भी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। विगत मार्च माह में आरोपी आकाश चक्रवर्ती ने युवती और उसकी छोटी बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दीया। इसके बाद छोटी बहन के साथ रेप कर मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। दोनों बहनों को जब इस बात का पता चला तो दोनों ने महिला थाना पहुंचकर आरोपी आकाश चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज के निर्देश पर जांच अधिकारी सरस्वती नामदेव ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग रेप, पॉक्सो एट एवं आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल बरेला थाना क्षेत्र का होने से केस डायरी में अग्रिम कार्रवाई के लिए बरेला थाना भेज दिया है। जिसके बाद बरेला पुलिस ने असल काल में करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…CM Shivraj ने कहा- “दिसंबर 2021 तक सभी नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews