जबलपुर में रेस्ट्रोरेंट संचालक ने की एक बच्चे की पिटाई, परिजनों का हंगामा, वीडियो वायरल

CCTV

Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जब संस्कारधानी के मालवीय चौक पर स्तिथ एक रेस्ट्रोरेंट का वाशरूम एक बच्चे द्वारा उपयोग करना उसे मंहगा पड़ गया। जिससे नाराज संचालक ने गुस्से में आकर बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे को पीटता देख उसके माता-पिता रेस्ट्रोरेंट पहुंचे और बच्चे को किसी तरह बचाया। जिसके बाद रेस्ट्रोरेंट संचालक और परिजन के बीच विवाद की स्तिथि बन गई और भारी हंगामा शुरू हो गया।

वीडियो वायरल

विवाद और हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे के परिजन रेस्ट्रोरेंट संचालक से विवाद और हंगामा करते दिख रहे है। बता दें कि यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। जिसके बाद परिजन मौके से चले गए। वहीं, रेस्ट्रोरेंट संचालक ने बाद में लार्डगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”897821644″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews