जबलपुर के सबसे बड़े कंटनमेंट जोन में प्रशासन की सख्ती का दिख रहा परिणाम

जबलपुर के सबसे बड़े कंटनमेंट जोन में प्रशासन की सख्ती का दिख रहा परिणाम

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) के दूसरे सबसे बड़े कंटनमेंट जोन (Containment Zone) रानीताल सर्वोदय नगर में लगभग 20 से अधिक केस संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद इन एरिया को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट (Hotspot) बना दिया है। अब ऐसे इलाको को पुलिस ने सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे एरिया पर नजर बनाए रखी है। लोग एक दूसरे के संपर्क में ना आए और संक्रमण किसी को न फैले इसके लिए पुलिस की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है।

राज्य सरकार के निर्देश पर एआईजी ऋषि कुमार और एरिया इंचार्ज सत्यनारायण कुशवाहा ने कवारेंटाइन एरिया में पहुंचकर यहाँ रह रहे लोगो का हालचाल जाना साथ ही आवश्यक वस्तु की पूर्ति के लिए लोगों की इमरजेंसी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जिसके माध्यम से तमाम जानकारियां सब अधिकारियों तक पहुँचाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस की सख्ती के कारण सर्वोदय नगर में संक्रमण मरीज नहीं मिले है जिसके कारण 24 घंटे ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि जबलपुर में कोरोना पॉजिटीव की संख्या 192 पहुँच गई है जबकि 9 लोगो की मौत हुई है इसी तरह कोरोना को हराकर 115 लोग अभी घर जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews