Jabalpur News: फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, इलाज के दौरान 1 की मौत

Jabalpur News: फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, इलाज के दौरान 1 की मौत

Jabalpur News : जबलपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज एक मौत हुई है। बता दें कि मृतक की उम्र 73 साल थी जो कि सिविल लाइन निवासी थे। बुजुर्ग को बीमारी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका सेम्पल टेस्ट लिया गया। जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

दो दिन पहले बिगड़ी हालत

वहीं, बुजुर्ग का बीते दो दिनों से जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अरुण चड्डा होटल व्यवसायी थे जो कि कुछ दिनों से बीमार थे, दो दिन पहले जब उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया अंतिम संस्कार

इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ. उनका इलाज कर रहे थे कि मंगलवार को उनकी तबियत बिगड़ी और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद चौहानी श्मशान घाट में मुक्त संस्था के कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया।

[dgv_vimeo_video id=”818700351″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews