
JABALPUR NEWS : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पाँचवी सूची के जारी होते ही जबलपुर में जमकर बवाल हो गया, दरअसल इस सूची में जबलपुर की उत्तर मध्य सीट से पार्टी ने अभिलाष पांडे को उम्मीदवार बनाया है, सूची जारी होते ही जबलपुर बीजेपी कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया, दरअसल इस सीट से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री शरद जैन को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन जब उनका नाम सूची में नहीं आया तो कार्यकर्त्ता जमकर भड़क गए और उन्होंने बीजेपी कार्यालय में तोडफोड कर दी।
[dgv_vimeo_video id=”876688892″]
जमकर हुआ बवाल
हंगामे के वक़्त केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह वहाँ मौजूद थे, कार्यकर्त्ताओ ने उनके साथ ही धक्का मुक्की कर दी, इस दौरान कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए आक्रामक होती भीड़ को देखकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वहाँ से निकलने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान नारेबाजी कर रहे कार्यकर्त्ताओं ने भूपेन्द्र सिंह को ही धक्का मारना शुरू कर दिया, लगातार हंगामे के बीच भूपेन्द्र सिंह के गनमेन ने भीड़ से उन्हे बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ और उग्र हो गई और गार्ड से ही उलझ गई, कुछ लोगों ने गार्ड की ही पिटाई कर दी, बचाव में गनमेन ने अपनी बंदूक प्रदर्शन कर रहे युवकों पर तानने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने गनमेन को रोक लिया। हालांकि गनीमत रही की मौके पर मौजूद लोग ने किसी तरह हंगामा कर रहे युवकों को काबू में किया और मंत्री भूपेन्द्र यादव को वहाँ से निकाला, देर तक बीजेपी कार्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही।
