जबलपुर में भाई और पिता की हादसे में मौत से दुखी महिला ने किया सुसाइड

indore crime news

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में एक महिला ने अपनी जान दे दी, दरअसल महिला के पिता और भाई की एक साथ एक हादसें में मौत हो गई थी, जिसके बाद से महिला लगातर तनाव में थी, महिला शादीशुदा थी और उसकी एक 3 साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि पिता और भाई की मौत से दुखी महिला ने यह कदम उठाया। पिता-भाई की एक साथ मौत का तनाव महिला सहन नहीं कर पाई और बाथरूम में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई।

यह भी पढ़ें.. इंदौर : अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के मामले में अब आया ये नया मोड़, जानिये !

पुलिस के मुताबिक प्रियंका का मायका बुधनी होशंगाबाद निवासी में है। कुछ समय पहले उसके पिता व भाई की हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह मायके में मां के साथ रह रही थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। प्रियंका का पति, पिता व भाई की मौत से तनाव में आ चुकी पत्नी को लेकर वह कुछ समय पहले ही बुधनी से जबलपुर लाया था। यहां उसका इलाज भी करा रहा था। मंगलवार को प्रियंका बाथरूम में नहाने का बोलकर गई। काफी देर बाद भी वह नहीं निकली। पति ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह साड़ी के फंदे से लटकी थी। परिजन प्रियंका को लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन तब तक वह भी दम तोड़ चुकी थी, घटना के बाद से प्रियंका की माँ भी बेसुध है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews