आयुध निर्माणी में समोसे और आलूबंडे ने करवाया विरोध, सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

आयुध निर्माणी में समोसे और आलूबंडे ने करवाया विरोध, सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

Jabalpur-Protest for Samosa Alubanda in Ordnance Factory : महंगाई के इस दौर में जहां समोसा और आलूबंडा 10 से 20 रुपये प्रति रुपये नग बिक रहा है वही जबलपुर की ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया में आलूबंडा और समोसा के दाम सुनकर आप हैरान रह जायेगे हालांकि अब यहाँ भी इसके दाम बढ़ाए जाने को लेकर हंगामा हुआ है, दरअसल यहाँ कैन्टीन में आलूबंडा और समोसा पहले 3 रूपए में मिलता था लेकिन दो दिन पहले अचानक इसका दाम बढ़ाकर 5 रूपए कर दिया गया, 2 रुपये बढ़ाने पर कर्मचारियों ने विरोध जता दिया। 3 रुपये के समोसे का दाम बढ़ाने पर ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया के सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने कैंटीन में जमकर प्रदर्शन किया और रेट कम करने सहित कैन्टीन व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। गौरतलब है कि ओएफके खमरिया में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाली स्वदेशी धनुष, अपग्रेड सारंग तोप, माउंटेड तोप, एल-70 एरियल, टैंकभेदी 84 एमएम बम, मल्टी मोड हैंडग्रेनड सहित अन्य रक्षा उपकरण तैयार किए जाते है।

फैक्ट्री कैन्टीन में लागत के हिसाब से होता है मूल्य तय 

दरअसल कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री कैन्टीन में कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिये खाने और नाश्ते की सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है और इसका मूल्य कम रखा जाता है जो लागत के हिसाब से होता है लेकिन अब फैक्ट्री कैन्टीन में अचानक से खाद्य सामग्री का रेट बढ़ा दिया गया है। जिसका विरोध जताया गया है और मांग की गई है कि रेट कम किया जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews