आज जबलपुर में हुंकार भरेंगे सिंधिया, तन्खा के समर्थन में करेंगे दो सभाएं

scindia-campaigning-in-jabalpur

जबलपुर| महाकौशल की सबसे प्रतिष्ठित संसदीय सीट जबलपुर में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तंखा के लिए मंगलवार को जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम सभा की तो वही आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया जबलपुर में सभा को संबोधित करते हुए विवेक तंखा के लिए वोट मांगेगे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज शाम जबलपुर में दो सभा होंगी। शाम सात बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंट विधानसभा के रांझी बड़ा पत्थर में सभा को संबोधित करेंगे उसके बाद पश्चिम विधानसभा के रामलीला मैदान में करीब साढ़े 8 बजे सभा करेंगे। सभा के बाद स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व मंत्री श्रवण भाई पटेल के घर संवेदना व्यक्त करेंगे।इसके बाद सिंधिया रात 10 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँच कर ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews