नहर किनारे किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

नहर किनारे किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जबलपुर, संदीप कुमार। लहक़री गांव में एक किसान की नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव(Dead Body) मिली है, किसान का पूरा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। परिजनों ने किसान की मौत पर हत्या (Murder) की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।

देर रात निकले घर के लिए सुबह तक नहीं आए

जानकारी के मुताबिक मृतक पारस पटेल किसानी के साथ-साथ गाड़ी भी चलाया करते थे। बीती रात काम से लौट कर वो अपने खेत पर दवाई डालने चले गए थे, खेत से लौटते समय उनके कुछ दोस्त मिल गए, अचानक ही उनकी मौत हो जाने पर परिजनों को सूचना दी जाती है।  मौके पर पारस की पत्नी और बेटे जब पहुँचते है तो वह जले हुए मृत मिलते है।

ये भी पढ़ें – MP के Driving License धारकों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा ये सर्टिफिकेट

ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना

मृतक पारस पटेल की मौत के बाद ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए पत्नी को मना किया। ग्रामीणों का कहना था कि पारस की हार्ट अटैक से मौत हुई इस वजह से उनका शरीर ऐसा हो गया है,पारस का शरीर उनके खेत से तीन किलोमीटर दूर मिला है,परिजनों का आरोप है कि उनकी करंट लगाकर हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें – दिवाली से पहले मन की बात में PM Modi, आखिर क्यों की Vocal For Local की अपील, पढ़े यहां

पुलिस ने जांच की शुरू

किसान पारस पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और परिजनों के आरोप को बरेला पुलिस ने गंभीरता से लिया है लिहाजा इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।  अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है जिसके बाद खुलासा होगा कि आखिर कैसे पारस की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें – राजमाता विजयाराजे की जयंती पर बेटी वसुंधरा, यशोधरा राजे ने दी पुष्पांजलि, कांग्रेस विधायक भी हुए शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews