अस्पताल के पास नवजात का कटा हुआ सिर मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने मामला जांच में लिया

अस्पताल के पास नवजात का कटा हुआ सिर मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने मामला जांच में लिया

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पास एक नवजात का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पास जहां नवजात का सिर मिला उससे कुछ दूरी पर उसका एक हाथ भी पाया गया। नवजात के शव के अंग मिलने से घबराए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची गढ़ा थाना पुलिस ने नवजात के शव के अंग पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाए हैं और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल हॉस्पिटल के पीछे एक कब्रिस्तान है जहां नवजात शिशुओं के शव दफन किए जाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक अक्सर आवारा जानवर कब्रिस्तान से शव खोदकर निकाल लेते हैं और यहां पहले भी इस तरह नवजात शिशुओं के शव के अंश मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें – Online गेम पर हाई कोर्ट की सख्ती, MP सरकार को दिया तीन महीने का समय, पढ़ें पूरी खबर

इस तरह नवजात के अंगों का मिलना व्यवस्था को शर्मसार भी कर रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी ये बात आशंका के आधार पर कह रहे हैं जिनके मुताबिक मामले में पूरी जांच के बाद वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढें – अब श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, शुरू हुई नई दर्शन व्यवस्था

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews