MP की नई सरकार के फैसले पर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने जमकर की तारीफ, कहा – ईश्वर ने मनुष्य को शाकाहारी और पशुओं को बनाया मांसाहारी

Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati

MP News : शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। शंकराचार्य के जबलपुर आने पर उनके शिष्य दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मध्य प्रदेश की नई सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय की तारीफ की।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के फैसले पर जताई खुशी

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुले में बेची जा रहे मांस पर पाबंदी लगाने के जो निर्देश दिए हैं वह पूरी तरह से सही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की कानफोडू आवाज से लोग ध्वनि प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं। जिस तरह से लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से बजाने वाले लाउडस्पीकर से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण होता है बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। वही मांस पर लगाई गई पाबंदी को लेकर जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि मनुष्यों के खाने का आहार शाकाहारी होता है जबकि पशुओं का आहार वह मांसाहारी होता है। इसलिए मैं समझता हूं कि हर मनुष्य को शाकाहारी होना चाहिए।

वहीं अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर स्वामी शंकराचार्य ने कहा कि यह हमारे सालों की समस्या का हाल है क्योंकि न जाने कितने लोगों ने राम मंदिर के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। कई लोग जेल में भी रहे। शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे जगतगुरु शंकराचार्य जी ने भी राम मंदिर के लिए जेल तक गए थे उस दौरान मैं उनके साथ में रहा। बीते दिनों संसद की टेबल पर कूदे गए युवक को लेकर स्वामी शंकराचार्य ने कहा कि यह संसद की एक बड़ी चूक है, इसको लेकर अब एजेंसी को जांच करने की आवश्यकता है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895265512″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews