कोरोना संकटकाल में भी तेजी से भर रहा शिवराज सरकार का खजाना

pm awas yojana

जबलपुर, संदीप कुमार
कोरोना काल में भले ही लोगों के संस्थान बंद हो रहे हैं, कंपनियां बंद हो रही हैं और लोगों के पास पैसा ना आ रहा हो पर सरकार का खजाना इस दौरान जरूर तेजी से भर रहा है। बात करें अगर संस्कारधानी जबलपुर की तो यहां पर लॉकडाउन के बाद से अभी तक जबलपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों से करीब 81 लाख रुपए वसूल कर चुका है, खास बात यह है कि जबलपुर के लोगों ने इस लॉकडाउन के समय इतना जुर्माना देने के बाद भी शासन के आदेश का पालन करना मुनासिब नहीं समझा।

जिला प्रशासन के निर्देशों का नहीं हो है पालन
जिले का शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका कहीं भी कोरोना वायरस का संक्रमण दूर नहीं हो रहा है, फिर भी लोग सतर्कता बरतने में लापरवाही कर रहे हैं. और मास्क ना पहनना, सोशल डिस्टेंस का पालन न करना, संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। यही कारण है कि जबलपुर में अब रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मरीज भी सामने आ रहे हैं. जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर जबलपुर में रोको-टोको अभियान चलाया इस अभियान में जिले भर में 71 हजार से ज्यादा लोगों से अब तक 81 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया है.अभियान के तहत तमाम संस्थाओं के कर्मचारी सड़क, बाजार और मोहल्ले तक कॉलोनियों में निरीक्षण करते हैं. जहां सोशल डिस्टेंस टूटती नजर आती हैं या लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूल किया जाता है. इस अभियान को शुरू हुए करीब 2 माह हो चुके हैं, और इन 2 महीने में जबलपुर प्रशासन ने राज्य सरकार के खजाने में 81 लाख रूपये डाल दिए हैं।

जागरुकता के बावजूद नही हो रहा नियमों का पालन

जानकारी के मुताबिम रोको-टोको अभियान के तहत प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, संगीत के माध्यम से संदेश, बैनर-पोस्टर तथा अन्य आयोजन जिलेभर में जगह-जगह किए जा रहे हैं, लेकिन यह कम ही देखने को मिल रहा है कि लोग शासन के आदेश का पालन कर रहे हों।ट्रैफिक पुलिस भी लगातार काट रही चालानजबलपुर जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ इन दिनों पुलिस यातायात व्यवस्था संभालने और अपराधों को खत्म करना छोड़ मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों पर जुर्माना वसूलने में जुटी हुई है. यही वजह है कि जबलपुर पुलिस ने भी करीब अभी तक बीते 2 माह में 35 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना वसूल करके राज्य सरकार के खजाने में जमा किया है।

2 महीने में कुछ इस तरह की गई कार्रवाई
बीते दो महीने के अंदर जबलपुर में करीब 71500 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई है. इन लोगों से अभी तक करीब 81 लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है. वहीं इस दौरान 7 लोगों पर FIR भी पुलिस प्रशासन ने दर्ज की है. इस पूरी कार्रवाई में पुलिस विभाग ने 36 लाख 25 हजार रुपए वसूले हैं, जबकि 29 लाख रुपए नगर निगम ने जुर्माना लोगों से लिया है. इसके अलावा अधारताल में 8 लाख रूपये से ज्यादा की वसूली भी की गई है. वहीं डुमना एयरपोर्ट में अब तक एक भी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews