Jabalpur News: इंदौर-भोपाल के बाद जबलपुर में बिगड़े हालात, 59 नए केस, प्रशासन अलर्ट

परिवहन विभाग

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और उद्योग राजधानी इंदौर (Indore) के साथ-साथ अब संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) में भी लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के आंकड़े बढ़ रहे हैं आलम यह है कि बीते 1 सप्ताह के दौरान जहां 15 से 20 कोरोना वायरस केस सामने आ रहे थे।

यह भी पढ़े.. Morena News: वीडी शर्मा के सामने BJP जिलाध्यक्ष और सिंधिया समर्थक की तूतू-मैंमैं, वीडियो वायरल

वहीं अब आज कोरोनावायरस के मामले ने अर्धशतक लगा दिया है ऐसे में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और लगातार लोगों को एक बार पुनः मास्क (Mask) पहने और सोशल डिस्टेंस रखने की अपील कर रहा है हालांकि जबलपुर प्रशासन की अपील पर अभी भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर कहा जा सकता है कि अगर 73 नहीं भरता गया तो हो सकता है कि एक बार फिर कोरोनावायरस देशों में इजाफा देखने को मिले।

आज 1262 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 59 नये मरीज सामने आये हैं,बीते कई दिनों के बाद आज कोरोना पॉजिटिव के 59 मरीज सामने आए है,वही आज कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 31व्यक्तियों की सामने आई है,जबलपुर में अभी तक संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 568 हो गई है और रिकवरी रेट 97.06 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़े.. Corona Alert: मप्र में कोरोना की नई गाइडलाइन, भोपाल-इंदौर समेत महाराष्ट्र से सटे जिलों में सख्ती

शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 59 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 070 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है।कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 250 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 850 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews