नर्मदा की लहरों में विलुप्त हुआ धुआंधार, प्रशासन ने नहीं किए सुरक्षा के इंतजाम

-In-the-shivering-cold

जबलपुर, संदीप कुमार

जबलपुर संभाग में 2 दिन से भारी बारिश क्या हुई इसका पूरा असर विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार में देखने को मिल रहा है। नर्मदा की लहरों के बीच धुआंधार पूरी तरह से विलुप्त हो गया है। जहां कभी धुआंधार हुआ करता था आज वहां पर सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है ऐसे में धुआंधार देखने आने वाले पर्यटकों को भी खासा निराश होना पड़ रहा है।

जबलपुर संभाग में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है और इस बीच बरगी बांध के द्वार भी खोले गए हैं जिसके चलते भेड़ाघाट का धुआंधार पूरी तरह से विलुप्त हो गया है। कल तक जहां चट्टानों के बीच पानी गिरने का दृश्य दिखाई देता था तो वहीं आज सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से आया परिवार हुआ निराश
इलाहाबाद निवासी सजल शुक्ला बताते हैं कि कोरोना काल में बीते 3 महीनों से वह अपने घरों पर लॉक डाउन थे। सजल शुक्ला बताते हैं कि जबलपुर के धुआंधार का बहुत नाम सुना था परिवार वालों ने भी जिद की धुआंधार देखना है लिहाजा सजल शुक्ला अपने पूरे परिवार के साथ भेड़ाघाट पहुंचे पर जब वह यहां पर आए तो उन्हें धुआंधार देखने को नहीं मिला वजह यह थी कि धुआंधार के ऊपर से पानी बह रहा है।

वही दीपाली बताती हैं कि वह अपने परिवार के साथ आज भेड़ाघाट घूमने आई थी उन्हें भी धुआंधार देखने की काफी इच्छा थी, क्योंकि करीब 10 साल पहले वह भेड़ाघाट आई थी और उसके बाद से ही उसका मन था कि वह भेड़ाघाट में आकर घूमे, पर आज जब भेड़ाघाट में आकर देखा गया तो यहां पर धुआंधार तो नहीं सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है,ऐसे में निश्चित रूप से उन्हें भी निराशा हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का इंतजाम नहीं
भारी बारिश होने के बाद से ही भेड़ाघाट पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लग जाया जाता है पर इस बार बारिश होने के बाद भी जिला प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया है। भेड़ाघाट के धुआंधार को पर्यटन के लिए बंद कर दिया जाता है ऐसे में अभी भी जान जोखिम में डालकर लोग धुआंधार देखने जा रहे हैं।ऐसे में कहा जा सकता है कि एक छोटी सी लापरवाही से बड़ी घटना धुआंधार में हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews