ट्रेन के एसी कोच में निकला जहरीला सांप, इधर-उधर भागे यात्री, दूसरे कोच में किया शिफ्ट

कोच जहां एक सांप को देखते ही दिखती यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस कोच में सांप पाया गया, वह सी-वन कोच था।
jabalpur railway station

Jabalpur News : गरीब रथ एक्सप्रेस में पहले इसके बाद दयोदय एक्सप्रेस में सांप निकला, और अब जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में जहरीला सर्प निकलने की घटना सामने आई है। कोच में सवार यात्रियों ने सर्प का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के रानी कमलापति से चलकर जबलपुर जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां जहरीला सांप पाया गया। कोच जहां एक सांप को देखते ही दिखती यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस कोच में सांप पाया गया, वह सी-वन कोच था। एक यात्री की नजर लगेज रैक की ओर पड़ गई, जहां एक सांप बैठा हुआ था। उसे देखते ही कोच में चीख पुकार मच गई। तभी कुछ यात्री उठकर दूसरे कोच की ओर भाग गए।

यात्रियों को अन्य कोच में किया शिफ्ट

इस बात की जानकारी यात्रियों ने तुरंत रेलवे स्टाफ और कोच अटेंडेंट को दी। इस दौरान सांप भी यात्रियों के सामान के पीछे जाकर छिप गया. जब तक सांप पकड़ में नहीं आया पूरे डिब्बे में दहशत का माहौल रहा। कोच में सर्प निकालने के बाद उसमें सवार यात्री बाहर निकल आए संबंधित अमले को इसकी जानकारी मिलने के बाद कोच को लॉक कर यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट किया गया। बाद में गाड़ी जबलपुर पहुंचने के बाद सर्प को बाहर निकल गया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1031586848″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews