पुलिस पर हमला करने वाला कोरोना पॉजिटिव आरोपी अस्पताल से फरार, SP ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

पुलिस पर हमला करने वाला कोरोना पॉजिटिव आरोपी अस्पताल से फरार, SP ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

जबलपुर/संदीप कुमार

इंदौर (indore) में पुलिस जवानों पर हमला करने वालें आरोपियों पर कलेक्टर (collector) इंदौर ने एनएसए (NSA) की कार्यवाही की थी जिसके बाद इन आरोपियों को जबलपुर (jabalpur) और रीवा (rewa) की जेल में शिफ्ट किया गया था। जबलपुर का एक एनएसए अपराधी जावेद खान कोरोना वायरस (corona virus) का पॉजिटिव केस निकला था। जावेद खान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड (isolation ward) में भर्ती किया गया था पर यही आरोपी आज मौका देखकर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया है।

आरोपी पर एसपी ने किया 10000 रु का इनाम घोषित
आरोपी के मेडिकल कॉलेज से फरार होने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली वैसे ही पुलिस और प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उसे तलाश करने में जुट गया। हालांकि कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक जावेद खान का कुछ पता नहीं चल पाया है, वहीं एसपी (SP) अमित सिंह ने जावेद खान का पता बताने वालों पर 10000 रु (10 thousand rs.)का इनाम घोषित किया है।

कोरोना वायरस  पॉजिटिव मरीज है आरोपी
मूलतः इंदौर का रहने वाले जावेद खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर  इंदौर में पुलिस पर पत्थर से हमला किया था। इस घटना के बाद इंदौर कलेक्टर (indore collector) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस (police) ने पत्थरबाजों को गिरफ्तार भी कर लिया जिसके बाद उन्हें एनएसए की सजा के तहत जबलपुर और सतना की जेल में शिफ्ट किया था। जबलपुर की जेल में चार पत्थरबाजों को शिफ्ट किया गया था इन पत्थरबाजों में से एक जावेद खान हैं जो कि कोरोना वायरस पॉजिटिव है। इस जावेद खान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। रविवार को मौका देखते ही जावेद खान वहां से फरार हो गया जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

आरोपी जल्द नहीं मिला पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा
जबलपुर में बीते चंद दिनों के अंदर ही करीब 8 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं। इन केस को स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ठीक करने में जुटा हुआ था वहीं अब जावेद खान की समस्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने आ गई है। यही वजह है कि एसपी अमित सिंह ने जावेद खान पर 10,000 रु का इनाम घोषित किया है। अगर जल्द ही पत्थरबाज जावेद खान प्रशासन की गिरफ्त में नहीं आया तो माना जा सकता है कि यह आरोपी अपने कॉन्टेक्ट में आने वालों के कारण कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या और बढ़ा सकता है । बहरहाल पुलिस प्रशासन ने शहर की तमाम सीमाओं को सील कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews