फ्लाइट से सफर करने वाली यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 मार्च तक बंद रहेगी जबलपुर से चलने वाली स्पाइस जेट

फ्लाइट से सफर करने वाली यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 मार्च तक बंद रहेगी जबलपुर से चलने वाली स्पाइस जेट

Jabalpur News : स्पाइस जेट ने जबलपुर से चलने वाली सभी फ्लाइटों को आगामी 17 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। janजानकारी के मुताबिक, जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे की 9 फ्लाइट्स को 17 मार्च तक के लिए रद्द किया गया है।

उड़ानें रद्द

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 18 मार्च से विमान की सेवाएं शुरू होगी या नहीं। बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट ने बीते 2 फरवरी को ही सभी रूटों पर अपनी विमान सेवा शुरू की थी और 1 माह के भीतर ही फिर स्पाइसजेट कंपनी ने बोइंग विमानों की उड़ानें रद्द कर दी। बता दें कि स्पाइसजेट की रोजाना जबलपुर एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट चलती थी जिसमें की तकरीबन 650 यात्री आने वाले होते थे जबकि 700 यात्री रोजाना जबलपुर से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरते थे।

कंपनी ने नहीं दी जानकारी

स्पाइस जेट फ्लाइट को बंद करने को लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमानों में तकनीकी गड़बड़ी होने के चलते स्पाइस जेट कंपनी ने अपनी फ्लाइट रद्द की हैं। वहीं, होली के ठीक चंद दिन पहले स्पाइस जेट की फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews