एसटीएफ और सायबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

STF-and-cyber-police-joint-action

जबलपुर|

एसटीएफ जबलपुर और स्टेट सायबर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए राजस्थान के झालवाड़ में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से चार किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद की गई अफीम की कीमत करीब 16 लाख रु बताई जा रही है। आरोपी राजस्थान से लाई गई अफीम को जबलपुर में खपाने की फिराक में था पर उससे पहले एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मूताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईएसबीटी बस स्टैंड के पास एक युवक के पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ रखा हुआ है ।इस के आधार पर जब घेराबंदी की गई तो मोतीलाल के पास से चार किलो से ज्यादा अफीम मिली ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जबलपुर में वह अफीम को बेचने के लिए आया था।एसटीएफ और साइबर पुलिस अब आरोपी के उन साथियों की तलाश में जुटी है जो कि इसके साथ इस अवैध काम मे लिप्त है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews